एनडीसीए की अंडर-22 टीम के सभी चयनित खिलाड़ियों को 9 नवंबर को एमपीसीए ग्राउंड पर रिपोर्ट करने के निर्देश
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-22 बालक क्रिकेट टीम में चयनित सभी खिलाड़ियों को दिनांक 9 नवंबर 2026, सोमवार को दोपहर 1:00 बजे एमपीसीए ग्राउंड, नर्मदापुरम पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। यह टीम केवल पहले मैच के लिए है।
एनडीसीए के मानसेवी सचिव श्री प्रदीप सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम में चयनित सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करना होगा। साथ ही सभी खिलाड़ियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज
1. डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र।
2. आधार कार्ड।
3. पिछले तीन शैक्षणिक वर्षों की अंकसूचियां।
4. पासपोर्ट साइज फोटो।
अंडर-22 टीम में चयनित खिलाड़ियों की सूची
1. माधव शर्मा
2. प्रवीण यादव
3. साहिल कावड़े
4. हेमंत नंदा
5. लक्ष्य बैकर
6. सौरभ वर्मा
7. शिखर देशमुख (विकेटकीपर)
8. गौतम बोरासी
9. विधान दुबे
10. लव दुबे
11. अक्षत सोलंकी
12. प्रशांत कसदे
13. पृथ्वी बंखेड़े
14. मल्हार त्रिपाठी
15. शाश्वत पाठक
16. अरफ कुरैशी (बल्लेबाज एवं विकेटकीपर)
17. तनिष्क सोलंकी
18. जितेश खत्रे
19. यतेंद्र
20. रविंद्र बारस्कर
रिपोर्टिंग विवरण:
– दिनांक: 9 नवंबर 2026, सोमवार
– समय: दोपहर 1:00 बजे
– स्थान: एमपीसीए ग्राउंड, नर्मदापुरम
श्री तोमर ने सभी चयनित खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने तथा आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाने की अपील की है। दस्तावेजों के अभाव में खिलाड़ियों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
प्रदीप सिंह तोमर
मानसेवी सचिव
नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन