क्रिकेट: मिक्स इलेवन रही विजेता और बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र और लंकेश इलेवन रही संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर*
क्रिकेट: मिक्स इलेवन रही विजेता और बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र और लंकेश इलेवन रही संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर ।
नगर में खेलभावना आपसी सद्भाव और भाईचारे के बढ़ाओ के उद्देश्य से आयोजित आठ दिवसीय ऑक्शन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ जिसमें मिक्स इलेवन विजेता घोषित हुई और द्वितीय स्थान पर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र और लंकेश 11 संयुक्त रूप से रही। समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता मैक्स इलेवन टीम को ₹35000 नगद इनाम और उपविजेता रही क्रमशः बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र और लंकेश इलेवन को 18000 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। 8 दिनों तक चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना उत्कर्ष प्रदर्शन का परिचय दिया पूरे आयोजन के दौरान क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह देखने को मिला।प्रतियोगिता ने नगर के युवाओं में अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। साथ ही आपसी मेलजोल भाईचारा का संदेश भी दिया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा ऐसे आयोजनों से युवाओं में अनुशासन भावना और सकारात्मक स्पर्धा की भावना विकसित होती है खेल गतिविधियां युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत भी करती है। मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह में श्री आजाद इरपाचे जी,उड़ान फाउंडेशन, सी.बी.कलेक्शन घोड़ाडोंगरी,सहयोगी प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी जी,भाजपा नेता गगन अग्रवाल जी, विकास सोनी जी,आभाष मिश्रा,जी रोहित चौहान जी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश भोरवंशी जी,दीपक धोटे, सिद्धार्थ बिहारे सहित अतिथिगण उपस्थित रहे। समिति के सदस्य राजा खान जी योगेंद्र मालवीय जी राजकुमार भामोड़ियां जी, रोहित चौहान जी,शिवेंद्र मालवीय, दीपक चाचा,जतिन प्रजापति,दीपांशु साहू,आदर्श खंडेलवार,लड्डू कहार,यश साहू,दिलीप लंजीवार,सहित अन्य साथी उपस्थित है ।