एम पी ट्रांसको के अनिल शर्मा की खेल जगत में उपलब्धि पर एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक ने की मुलाक़ात, दी बधाई एवं शुभकामनाएं
जबलपुर/सारनी। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में कार्यरत अनिल शर्मा को मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) द्वारा सभी अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए पूर्णकालीन मैच रेफरी नियुक्त किए जाने पर कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने उनसे मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रबंध संचालक महोदय ने कहा कि अनिल शर्मा की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है, बल्कि पूरे विद्युत परिवार के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शर्मा
जिस तरह कंपनी के कार्यालयीन कार्यो का पूरी जिम्मेदारी और समर्पण से संपादित करते हैं उसी तरह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन भी पूरी निष्पक्षता, दक्षता और खेल भावना के साथ करेंगे तथा खेल जगत में एमपी ट्रांसको और जबलपुर का नाम रोशन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अनिल शर्मा जबलपुर से पूर्णकालीन मैच रेफरी नियुक्त होने वाले पहले खिलाड़ी हैं। एमपीसीए द्वारा पहली बार आयोजित सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक चयन परीक्षा में उन्होंने आईसीसी एवं बीसीसीआई के निर्धारित पैटर्न के अनुरूप 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।