शारदीय नवरात्रि शक्ति की आराध्या देवी मां दुर्गा के नवमी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प सेवा भारती द्वारा संचालित संस्कार केन्द्र में समिति के सदस्यों द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम वार्ड नं 5 एवं 10 में संपन्न किया गया।
सेवा भारती समिति के प्रभारी श्री पी जे शर्मा जी ने सेवा के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मातृ छाया के नाम से शिशु गृह स्थापित है जहां अनाथ बच्चों का लालन पालन एवं शिक्षा की निःशुल्क व्यवस्था समिति द्वारा की गई है एवं समाज में रहने वाले निराश्रित बुजुर्गों के लिए आनंद धाम में रहने की सुविधा की गई जहां उनकी स्वास्थ्य एवं रहने की सुविधा उपलब्ध है। संस्कार केन्द्र के माध्यम से बस्ती में रहने वाले गरीब एवं परिवारों के बच्चों की निःशुल्क शिक्षा एवं संस्कार की व्यवस्था की गई जिन्हें समय समय पर समिति द्वारा शिक्षण सामग्री निःशुल वितरित की जाती हैं।
समिति निरंतर वंचित परिवारों से संपर्क कर समरसता सेवा और सदभाव का संदेश दे रही है।
समिति के सदस्य श्री जगदीश आहूजा ने संस्कार केंद्रों द्वारा संचालित पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह केंद्र यह केन्द्र बच्चों को मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के बिंदु पर आधारित है गीतों प्रेरणा प्रद कहानी के द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता का संदेश देती है जो जीवन जीने के तरीकों को सिखलाता है।
श्री पंजाबराब बारस्कर ने उपस्थिति मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि समाज परिवर्तन में नारी का योगदान महत्वपूर्ण है एक अच्छे समाज निर्माण के लिए नारियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी एवं बस्ती में निवासरत बहनों को संस्कारों का महत्व बताकर सेवा भारती केंद्रों से जुड़ने का आग्रह किया।
समिति के सदस्यों द्वारा कन्याओं के चरण पखारकर तिलक लगाकर उपहार भेंट किए गए एवं भोजन प्रसादी वितरित की गई।
इस अनोखी पहल को देखकर सेवा बस्ती में रहने वाले भाइयों और बहनों हर्ष के साथ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लिया जिसमें समिति के अन्य सदस्य मुकेश बत्रा, पंजाबराव पवार, श्याम मदान भावसार जी, नवीन शिवहरे केंद्र संचालन करने वाली दीदी कनिका हालदार, संध्या झरबड़े उपस्थित रहे।
संस्कार केन्द्र के व्यवस्थापक विनोद झरबडे ने कार्यक्रम का संचालन कर सभी का आभार व्यक्त किया।