नर्मदापुरम अंडर-15 बालक वर्ग की क्रिकेट टीम घोषित

 

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-15 बालक आयु वर्ग की टीम के चयन हेतु ट्रायल 13 अक्टूबर 2026 से एमपीसीए ग्राउंड, नर्मदापुरम में आयोजित किए गए। ट्रायल में जिले भर से लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

ट्रायल के उद्घाटन अवसर पर नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री कपिल फौजदार, एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य श्री अनुराग मिश्रा एवं नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री राजेश चौरे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन करने के बाद 28 खिलाड़ियों को अगले दिन पुनः ट्रायल के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद खिलाड़ियों को दो टीमों में विभाजित कर ट्रायल मैच आयोजित किया गया। मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति ने अंतिम टीम की घोषणा की।

चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं: आदर्श शर्मा (कप्तान),निष्कर्ष पाराशर (उपकप्तान ) दिव्यराज सिंह राजपूत, आरुष उपाध्याय, प्रतीक राजपूत, प्रज्ञान थापक, विठ्ठल खंडेलवाल, मुरली रघुवंशी, दिव्यांश गालर, आयुष संतोरे, कृष्णा मांझी, भानु बारस्कर, अंश अग्रवाल, अनंत पेशवानी, अंश सिद्धाना, आदित्य श्रीवास्तव, पुनीत जराठे एवं विहान बारसे।

चयनित टीम आगामी 21 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होने वाले डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में नर्मदापुरम जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला क्रिकेट संघ को उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

ट्रायल के दौरान जिला सचिव श्री मनोहर बिलथरिया, जूनियर सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन श्री चेतन राजपूत, चयनकर्ता श्री नीरज गौर, श्री सुनील शर्मा, श्री सुनील कोलोसिया, कोच श्री नितेश राजपूत एवं सहायक कोच श्री कुणाल पटेल उपस्थित रहे।

नर्मदापुरम जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.