नर्मदापुरम कलेक्टर के रूप में आशीष वशिष्ठ ने संभाला पदभार

 

जिला नर्मदापुरम । नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर सोमेश मिश्रा से विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेश शुक्ला भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आशीष वशिष्ठ वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

वे मूलतः राजस्थान के निवासी हैं। नर्मदापुरम में पदस्थापना से पूर्व वे प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम भोपाल तथा मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के पद पर एवं अनूपपुर जिले के कलेक्टर के रूप में वर्ष 2023-24 में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.