स्वच्छता रैली एवं श्रमदान कर छात्रों ने मनाया “स्वच्छता ही सेवा संकल्प अभियान

 

सारनी। लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल पाथाखेड़ा के छात्रों ने दिनांक 7/10/2026 मुख्य नगरपालिका अधिकारी नितिन बिंजवे एवं स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी के के भावसार के निर्देश अनुसार पाथाखेड़ा क्षेत्र के स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर एम एस कुरैशी ,एवं रजनी श्रीवास्तव, सरिता झरबड़े के मार्गदर्शन में नगरपालिका परिषद सारणी के अधिकारी, कर्मचारियों, सहयोगी संस्था ओम साईं विजन के साथ छात्रों ने शिक्षको के साथ मिलकर अपने स्कूल से स्वच्छता रैली में श्रमदान करते हुए

नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत “स्वच्छता ही सेवा ‘ के नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। स्वच्छता रैली लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल पाथाखेड़ा से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, स्टेडियम, न्यू मार्केट होते हुए फुटबॉल ग्राउंड पहुंची।
नगर पालिका परिषद सारणी के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर एम एस कुरैशी से प्राप्त जानकारी अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी मिनी स्टेडियम में छात्रों को बालक, बालिका दो समूहों में बांट कर कचरा संग्रहण प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें बालक वर्ग ने प्रथम एवं बालिकाओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वच्छता अभियान में छात्रों ने शिक्षको एवं नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया ‌‌।

लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल पाथाखेड़ा के छात्रों के साथ “स्वच्छता ही से वा संकल्प अभियान 2026” को सफल बनाने में ब्रांड एम्बेसडर कुरैशी सर के साथ प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण, शिक्षक आर के मालवीय, आशीष राय, सुभाष चौरसिया, आकाश भालेकर, शमीम कुरैशी, आलिया खान, रानी सिंह, अनीता चौरसिया एवं समस्त शिक्षको, कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय है।

इस अवसर पर आयोजित निबंध, प्रश्नोत्तरी, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों के साथ ही स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर एम एस कुरैशी और सहयोग के लिए आशीष राय सर को पुरस्कृत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.