भाजपा पार्षद देंगे नगर परिषद के सामने धरना : सौपा पत्र

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिले में भाजपा पार्षद धरने देने को मजूबर

भाजपा पार्षदों के वार्डों में सीएमइंफ्रा के निर्माण कार्य 2 वर्षों से लंबित

 

 

(घोड़ाडोंगरी )नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में बुधवार को नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के भाजपा पार्षदों ने सीएमओ से मुलाकात कर भाजपा पार्षदों के वार्ड में निर्माण कार्य में भेदभाव का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि परिषद में 15 वार्ड है इसमें से सात पार्षद भाजपा के है इन वार्डो में सीएम इंफ्रा और नगरीय निकाय निधि से कार्य 2 वर्षो से स्वीकृति है होकर टेंडर हो चुके है

लेकिन ठेकदार द्वारा जानबुझ के निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए जा रहे वही दूसरी तरफ कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में कार्य प्रारंभ किए गए जब भी ठेकेदार से निर्माण कार्य प्रारंभ करने की बात करो तो कोई न कोई बहाना बनाकर 2 वर्षो से लंबित कर दिया गया लेकिन भाजपा पार्षदों ने सीएमओ से मिलकर जल्द कार्य चालू नहीं करने की स्थिति में ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही करने की मांग की यदि 15 दिन में कार्यवाही नहीं हुई या कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो नगर परिषद के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा इसकी सूचना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष को भी दी जाएगी साथ ही नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिलकर कामों को शिकायत की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.