माटी गणेश सिद्ध गणेश पर हुई प्रशिक्षण कार्यशाला। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देश पर शासकीय माध्यमिक शाला बागडोना में माटी की मूर्ति बनाने एवं स्थापित करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया नवांकुर संस्था जन स्वास्थ्य रक्षा समिति के संचालक रूपचंद यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि माटी की मूर्ति मैं बीज डालकर पौधा तैयार कर सकते हैं
वही प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति को हम घर पर विसर्जित नहीं कर सकते उसे नदी में विसर्जित करना होगा और जब नदी में विसर्जित करते हैं नदी प्रदूषित होती है नदी में प्रदूषण बढ़ने से हमारे जीव जंतु पशु पक्षी विलुप्त होते जा रहे हैं हमारा प्रयास रहे कि हम माटी के ही गणेश स्थापित करें जिससे हमारी नदी भी सुरक्षित रहेगी और जीव जंतु पशु पक्षी बचे रहेंगे कार्यशाला में मुख्य रूप से विद्यालय की प्राचार्य शिक्षक शिक्षिकाओं सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे