श्रीसिंगाजी ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत्त हुए देवीसिंह पाल का समिति ने किया सम्मान

सारनी /दोंगलिया—–मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड सारनी बाबा मठारदेेव की नगरी से अपनी सेवा की शुरुआत कर श्री सिंगाजी महाराज की पावन धरती से सेवानिवृत्त हुए देवी सिंह पाल वरिष्ठ संयंत्र सहायक का मुख्य अभियंता आर के साहू और समिति के सदस्य जगराम कुशवाह ने स्व सुरक्षा निधी समिति का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जगराम कुशवाह ने अपने उदबोधन में बतया कि स्व-सुरक्षा निधि समिति लगभग 50 वर्षों से अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यकता के समय आर्थिक सहयोग प्रदान करतीआ रही है। समिति का मूल उद्देश्य ही है—“एक के लिए सब और सबके लिए एक।”

समिति के नियमित सदस्यों को उनके सुख-दुःख में हमेशा सहयोग मिलता है। विशेष रूप से किसी सदस्य के ICU में भर्ती होने की स्थिति में ₹60,000 की राशि तत्काल बिना ब्याज के उपलब्ध कराई जाती है, जिसे बाद में वेतन से 12 माह में कटौती के माध्यम से समायोजित कर लिया जाता है। इसी प्रकार किसी सदस्य के आकस्मिक निधन की स्थिति में उनके आश्रित परिवार को ₹ 75,000 की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वर्तमान में इस सहायता राशि में और बढ़ोतरी किए जाने पर भी समिती विचार-विमर्श कर रही है।

समिति केवल आर्थिक सहायता ही नहीं करती, बल्कि अपने नियमित सदस्यों को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानित भी करती है। फिर सदस्य अमरकंटक, सिरमौर, जबलपुर, सारनी,मढीखेडा या बिरसिंहपुर में ही क्यों न हो। यह हमारे बीच आपसी सहयोग, भाईचारे और सामाजिक सुरक्षा की भावना को मजबूत करती है। समिति का कोई न कोई सदस्य उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास करते हैं। समिति के सचिव अंबादास सूने ने बताया की समिति की स्थापना में संस्थापक सचिव वासुदेव गुरव सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखा अधिकारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्री कुशवाह ने बताया कि
आज हमारी समिति में श्री मनजीत सिंह सर प्रबंध संचालक से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक विभिन्न स्तरों के अधिकारी एवं कर्मचारी सदस्य हैं।

यह अपने आप में समिति की एकता और विश्वास का प्रतीक है। मैं अपने सभी कंपनी कैडर के साथियों से विनम्र अनुरोध करना चाहता हूँ कि जो साथी अभी तक समिति के सदस्य नहीं बने हैं, वे समिति की सदस्यता अवश्य ग्रहण करें और इसे और अधिक मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
क्योंकि हम सभी जानते हैं कि मुश्किल समय कभी बताकर नहीं आता, लेकिन यदि हम सब एक-दूसरे के साथ खड़े रहें तो किसी भी साथी के कठिन समय को थोड़ा आसान बनाया जा सकता है।
*स्व-सुरक्षा निधि समिति केवल एक समिति नहीं, बल्कि हम सभी के आपसी सहयोग, विश्वास और सुरक्षा का मजबूत माध्यम है।* हम सब मिलकर इसे और मजबूत बनाएं और इसके उद्देश्य को सार्थक करें। एक के लिए सब, और सबके लिए एक। इस अवसर पर माननीय मुख्य अभियंता श्री आर.के. साहू,

अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस एस तिवारी,आर डी शर्मा, आर एस अलावा वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ, एम के कोरी अतिरिक्त मुख्य अभियंता सिविल,अधीक्षण अभियंता मुख्यालय सोमेश उपाध्याय, समिति सदस्य अनिता चौहान सहायक अभियंता एवं सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों के परिवार के सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम का कुशल संचालन नीतु प्रजापति सहायक अभियन्ता एवं कुणाल पाटीदार अग्निशमन अधिकारी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.