*शक्ति सदन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व*

 

बैतूल। ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित शक्ति सदन में निवासरत महिलाओं एवं बच्चों द्वारा शनिवार, 29 अगस्त 2026 को आपसी प्रेम, स्नेह और अपनत्व के साथ रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे के हाथों में सुंदर मेहंदी लगाई तथा मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। विशेष रूप से शक्ति सदन की महिलाओं एवं बच्चों ने संस्था की कोषाध्यक्ष नंदा सोनी को राखी बांधकर अपना स्नेह एवं अपनापन व्यक्त किया। नंदा सोनी ने सभी को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में शक्ति सदन की अधीक्षिका ज्योति बागड़े एवं वार्डन रोशनी पिपले सहित संस्था के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने महिलाओं एवं बच्चों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और उन्हें परिवार जैसा स्नेह एवं अपनापन प्रदान किया। शक्ति सदन में आयोजित यह रक्षाबंधन कार्यक्रम प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और भाईचारे की भावना का सुंदर संदेश देते हुए यादगार बन गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.