सारनी —- विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन मध्यप्रदेश ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के संयत्र सहायकों को टेक्निकल हायर एजुकेशन बढाने की दृष्टि से दिसम्बर 2016 से लगातार पत्राचार कर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बैतूल में पार्ट टाइम डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरुआत की मांग की। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली, भोपाल के निर्णय अनुसार पार्ट टाइम कोर्स के बदलते परिवेश में वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स प्रारंभ कर तकनीकी कर्मचारियों को प्रोत्साहित क्रिया गया।
आठ वर्षों के परिश्रम के बाद 2024 में श्रीबालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट महाविद्यालय बैतूल में वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स प्रारंभ हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड, रेल्वे, वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड पाथाखेडा और आई टी आई प्लेसमेंट आफिसर के साथ ही कार्यरत कार्मिकों ने प्रवेश लिया। इस संबंध में क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके , हेमंत खंडेलवाल विधायक बैतूल, डाक्टर योगेश पंडाग्रे विधायक आमला सारनी का सराहनीय योगदान रहा है। हाल ही में वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत घोषित हुआ। जिसमें दीपक सोनपुरे प्रथम, राहुल प्रजापति दूसरे स्थान पर और किनशुक नामदेव तीसरे स्थान पर रहे हैं।
विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन मध्यप्रदेश के प्रांतीय महामंत्री सुशील शर्मा और अंबादास सूने क्षेत्रीय महामंत्री के साथ ही कालेज प्रबंधन ने सभी वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स करने वाले कार्मिकों को बधाई देते हुए और अधिक अवसर का लाभ लेते हुए बी. टेक. करने का आग्रह किया है। जिससे सबका टेक्निकल हायर एजुकेशन बढे और मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की सेवाओ में लाभ मिल सके। सचिव पुनीत भारती, अमित सल्लाम ने भी सभी कार्मिकों से बी. टेक. करने का आग्रह किया है।
यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्रीबालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट महाविद्यालय बैतूल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का भी कोर्स प्रारंभ करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसका लाभ बैतूल जिले के अन्य शासकीय विभाग में कार्यरत कार्मिकों को भी मिलेगा।