महाविद्यालय सारनी में उच्च शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन भोपाल के निर्देशानुसार ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उइके, शासकीय महाविद्यालय सारनी में उच्च शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन भोपाल के निर्देशानुसार ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यक्रम साप्ताहिक संचालित किया जा रहे हैं। नोडल अधिकारी डॉ हरीश लोखंडे द्वारा सप्ताह के अंतिम दिन में नशे के प्रति जन जागरूकता संबंधी विशेष प्रतियोगिताएं – जैसे रंगोली, निबंध, चित्रकला, स्लोगन, वॉल पेंटिंग सम्पन्न करवाई गई। निबंध प्रतियोगिता में आयुषी कश्यप ने प्रथम करिश्मा उईके ने द्वितीय खुशी सरियाम और कुशाल गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में करिश्मा धुर्वे प्रथम, दिव्या उइके द्वितीय तथा रेश्मा सलाम तृतीय स्थान पर रही।पेंटिंग प्रतियोगिता में दिव्या उइके प्रथम एवं पोस्टर प्रतियोगिता में कुशाल गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में निहारिका, सुजित, रोशनी, प्रिया, प्रज्ञा एवं काजल ने प्रतिभागिता दी।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ उमेश सालवंशी, डॉ हरीश लोखंडे, डॉ दशरू यदुवंशी, श्रीमती अर्चना महाले, श्रीमती गंगा चौरे, श्रीमती ज्योति भावरासे, श्रीमती दीपिका सोनी, डॉ गोलमन अहाके, श्रीमती निकिता सोनी, छात्र छात्राएं एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहे।