स्वस्थ आयु के लिए योग आवश्यक : डॉ. नवीन वागद्रे, ABVP के योग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कराया सामूहिक योगाभ्यास”

 

 

 

बैतूल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), बैतूल इकाई द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड, बैतूल में छात्र-छात्राओं के साथ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं योग प्रशिक्षक डॉ. नवीन वागद्रे (BNYS, प्राकृतिक चिकित्सक) रहे। डॉ. वागद्रे ने उपस्थित विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा योग के वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) है, जो प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ, सक्रिय एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है।

डॉ. वागद्रे ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच का विकास होता है। वर्तमान समय में तनाव, अनियमित दिनचर्या एवं जीवनशैली जनित रोगों से बचाव के लिए योग सबसे सरल एवं प्रभावी उपाय है।

इस अवसर पर गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के संस्थापक आदरणीय वीरेंद्र बिलगैया जी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ABVP के जिला संयोजक देवेंद्र पांसे ने सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों से प्रतिदिन योग करने की अपील करते हुए कहा कि योग स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का आधार है।

 

वहीं नगर सह मंत्री रोशन कोसे ने कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।”

 

बैतूल फिजिकल अकैडमी के संचालक और ABVP BETUL के

नगर सह मंत्री करण चढ़ोकार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी रविवार को रानीपुर आश्रम में आयोजित योग एवं ध्यान शिविर में सभी कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी सहभागिता करेंगे तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया तथा “योग अपनाइए, स्वस्थ आयु पाइए” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.