*आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत सागर, पन्ना एवं निवाड़ी में शिक्षकों के प्रशिक्षण का शुभारंभ*
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में स्वास्थ्य एवं कल्याण गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आज दिनांक 18/6/2026 से शुभारंभ किया गया। इस क्रम में जिला सागर में दो बैच, जिला पन्ना में दो बैच तथा जिला निवाड़ी में एक बैच के प्रशिक्षण प्रारंभ किए गए।
प्रशिक्षण में राज्य स्तर से निर्धारित मॉड्यूल के अनुसार शिक्षकों को किशोर स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता, जीवन कौशल तथा विद्यालय आधारित स्वास्थ्य एवं कल्याण गतिविधियों के प्रभावी संचालन संबंधी विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को स्वास्थ्य एवं कल्याण एंबेसडर के रूप में सक्षम बनाना है, ताकि वे विद्यालयों में विद्यार्थियों के समग्र शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी गतिविधियों का प्रभावी संचालन कर सकें।
प्रशिक्षण को सफ़लता पूर्वक आयोजन करने में शिक्षा विभाग , स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम भारती महिला मंडल की टीम का सहयोग रहा ।