क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने रानीपुर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो सिद्धार्थ बिहारे विकास अग्रवाल इंदल यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक श्रीमती गंगा उइके ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए पेड़ पौधों का संरक्षण अति आवश्यक है। अगर हमें जिंदा रहना है तो पेड़ों को बचाना होगा नए पौधे लगाना होगा तभी मानव जीवन संभव है । पर्यावरण संरक्षण जीवन की मुख्य आवश्यकता है जिस तरह जीवित रहने के लिए भोजन करना पानी पीना जरूरी है जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन के लिए पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है ।
परिवार तभी आगे बढ़ता है जब परिवार में बच्चे होते हैं और मानव जीवन तभी आगे बढ़ेगा जब हम पृथ्वी पर पेड़ पौधे का संरक्षण करेंगे। रानीपुर थाने में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ से रमेश टेकाम पूनम तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रही।