हाईस्कूल फुटबाल ग्राउंड सारणी के उत्कल स्पोर्ट्स सारणी द्वारा खेल एव युवक कल्याण विभाग बैतूल के मार्गदर्शन में ग्रीष्म कालीन निशुल्क खेल शिविर हुआ समापन खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किए
जिला बैतूल (सारनी)। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हाई स्कूल फुटबॉल ग्राउंड सारणी में निशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का आयोजन खेल एवं युवक कल्याण विभाग बैतूल के मार्गदर्शन में उत्कल स्पोर्ट्स क्लब सारणी द्वारा एक माह के लिए खेल शिविर आयोजित किया गया । ग्रीष्मकालीन खेल शिविर के कोच प्रशिक्षक रंजीत डोंगरे एव शैलेंद्र शर्मा ब्लॉक कॉर्डिनेटर घोड़ाडोगरी खेल विभाग ने बताया कि विगत एक माह से निशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का आयोजन जिला खेल अधिकारी पूजा कुरील मालवीय के मार्गदर्शन में शिविर आयोजित कर भव्य समापन किया गया ।
जिसमें कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में किशोर बरदे अध्यक्ष नगर पालिका सारणी पी जे शर्मा वरिष्ठ नेता भाजपा श्याम मदान वरिष्ठ नेता भाजपा जग्गी आहूजा विधायक प्रतिनिधि राहुल कापसे युवा नेता भाजपा शैलेंद्र शर्मा ब्लॉक कॉर्डिनेटर घोड़ाडोगरी खेल एव युवक कल्याण विभाग बैतूल सभी अतिथियों की उपस्थिति में मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत कराई । तत्पश्चात से समर कैंप खिलाड़ियों ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ भेट करके किया । मुख्य अतिथि विशेष अतिथियो के करकमलों से समर कैंप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के विशेष अतिथि का
अध्यक्षता कर पी जे शर्मा श्याम मदान जग्गी आहूजा जी ने कहा कि हाई स्कूल फुटबॉल ग्राउंड में एक अच्छे खेल मैदान का निर्माण किया जा सकता है शुद्ध हवा शुद्ध वातावरण और बहुत ही ज्यादा ऑक्सीजन से भरपूर ग्राउंड देखने में भी सुंदर आकर्षित लगता है जो कि एक सारणी नगर का सबसे भव्य खेल मैदान हमारे बैतूल जिले को प्राप्त हो सकता है जिसके लिए उन्होंने तीनों ने मिलकर अध्यक्ष जी से कुछ मांगे भी रखी इस खेल मैदान में लाइटिंग और बिजली पानी स्टेज इत्यादि की सुविधा बनाकर खिलाड़ियों को खेल मैदान की सौगात दी जाए । आशीर्वाद स्वरुप उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और खेलों से
जुड़कर अपने सारणी नगर का नाम रोशन करने के लिए उन्हें प्रेरित किया उत्साह वर्धन किया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशोर बरदे जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ग्रीष्मकालीन खेल शिविरो में हिस्सा लेते हैं जिससे उनके मानसिक शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है वह मिट्टी में खेल कर स्वस्थ और आनंदित होते हैं क्योंकि आजकल के बच्चे मोबाइल में ही गेम खेल लेते हैं जिससे उनको पसीना तक नहीं आता जिसके कारण बहुत ही जल्दी बीमार हो रहे हैं और उनके माता-पिता अभिभावकों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें बच्चों को एक घंटा प्रतिदिन किसी भी खेलों से जोड़कर उनके शारीरिक मानसिक और बौद्धिक स्तर को बढ़ाने के लिए उन्हें खेल मैदाने पर ले जाना
चाहिए ताकि वह बच्चे दौड़े खेले कूदे और स्वस्थ रहे उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे फास्ट फूड खाने में ज्यादा ध्यान देते हैं जिससे उनके शरीर को नुकसान हो रहा है वजन बढ़ाना बीमारियों का बढ़ना इसलिए उनके माता-पिता बाहर के पैकिंग वाले फास्ट फूड खाने दूर रखकर और नेचुरल हमारे पारंपरिक भोजन अंकुरित आहार इत्यादि को बच्चों को दे संतुलित आहार डाइट प्लान के माध्यम से बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है और खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है सभी बड़े बूढ़े बच्चे सभी को एक घंटा सुबह एक घंटा शाम खेल
मैदाने में देना चाहिए उन्होंने इस अवसर पर समर कैंप के खिलाड़ी बच्चों सभी को संबोधित करते हो कहा कि जल्द से जल्द हाई स्कूल ग्राउंड में लाइटिंग पानी व अन्य खेल के मैदान में खिलाड़ियों की सुविधा दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है जो कि जल्द से जल्द पूरी की जाएगी ऐसा आश्वासन उन्होंने दिया गया जिससे हाई स्कूल ग्राउंड में खिलाड़ियों के बीच में खुशी का माहौल उत्पन्न हो गया ।विगत कई वर्षों से हाई स्कूल पर फुटबॉल ग्राउंड सारणी में खेलो एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु शासन की योजना के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का आयोजन
निशुल्क हाई स्कूल फुटबॉल ग्राउंड में किया जा रहा है जिसमें फुटबॉल वॉलीबॉल कबड्डी खो खो इत्यादि अन्य सभी खेलो नियम प्रशिक्षण खेलो की कौशलता क्षमता तकनीकी बारीकियां बच्चों को शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास स्तर को बढ़ाए जाने हेतु समर कैंप में प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर कोच भीम यादव रामां पवार राकेश डोंगरे आशीष डोंगरे निखिल सोना जय सिंदूर कीर्ति नायक रामप्रसाद दास मुकेश नागले इत्यादि अन्य लोग उपस्थित थे।