*नर्मदापुरम को मिली क्रिकेट की सौगात: एमपीसीए ग्राउंड पर बनेगा अत्याधुनिक पवेलियन, दिसंबर तक पूरा होगा निर्माण*

 

नर्मदापुरम संभाग के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्षों से प्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई। एमपीसीए ग्राउंड नर्मदापुरम में भव्य पवेलियन का निर्माण कार्य विधिवत शुरू हो गया। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के अथक प्रयासों के बाद यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

*गायत्री मंत्रों के बीच हुआ भूमिपूजन*

पवेलियन निर्माण कार्य का भूमिपूजन गायत्री परिवार के अशोक महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक मौके पर नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल फौजदार, एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश चौरे, सचिव मनोहर बिल्थरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नगरपालिका नर्मदापुरम के राजेश अत्रे, चयनकर्ता चेतन राजपूत, शफीक खान, नितेश राजपूत, वरिष्ठ सदस्य रामकृष्ण चौरे भी मौजूद थे। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रही जेठानंद एंड संस कंपनी के ऑनर हर्ष जेठानांदानी एवं पलास जेठानंदानी भी भूमिपूजन में शामिल हुए।

*दिसंबर 2026 तक पूरा होगा निर्माण*

निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह पवेलियन दिसंबर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, आधुनिक टॉयलेट, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, स्कोरर रूम और ग्राउंड स्टाफ के लिए सुविधाएं शामिल होंगी।

*”खिलाड़ियों की दिक्कतें होंगी खत्म” – अनुराग मिश्रा*

एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा ने कहा, “नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट के लिए यह मील का पत्थर है। अभी तक ग्राउंड पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। बारिश और धूप में खिलाड़ियों को परेशानी होती थी। पवेलियन बनने से खिलाड़ियों, अंपायर और ग्राउंड स्टाफ की सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। इससे यहां बड़े टूर्नामेंट कराना भी आसान होगा।”

उन्होंने एमपीसीए के अध्यक्ष माहार्यमन सिंधिया का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। सिंधिया जी लगातार संभागीय क्रिकेट के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

*संभाग अध्यक्ष ने जताई खुशी*

नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल फौजदार ने कहा कि यह नर्मदापुरम के क्रिकेट इतिहास का सुनहरा दिन है। “हम लंबे समय से इसका प्रयास कर रहे थे। अब हमारे खिलाड़ियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा। उम्मीद है इससे नई प्रतिभाएं निकलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।”

 

*क्या होगा फायदा?*

1. *खिलाड़ियों को राहत*: मैच के दौरान धूप-बारिश से बचाव, सुरक्षित ड्रेसिंग रूम

2. *टूर्नामेंट आयोजन*: अब रणजी ट्रॉफी, कूच बिहार ट्रॉफी जैसे बड़े मैचों की मेजबानी संभव

3. *ग्राउंड स्टाफ*: उपकरण रखने और देखरेख के लिए स्थायी जगह

4. *दर्शक सुविधा*: मैच देखने के लिए शेड और बैठने की व्यवस्था स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में पवेलियन निर्माण शुरू होने से खासा उत्साह है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.