सारनी। पाथाखेड़ा के वार्ड 14 में डामरीकृत सड़क एवं वार्ड 15 में सांस्कृतिक मंच का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे व अन्य अतिथियों ने किया। जल्द ही वार्ड 14 के नागरिकों को सड़क की सुविधा मिल जाएगी।
वार्ड 14 में सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए नगर पालिका ने यहां सड़क निर्माण की योजना तैयार की। मंजूरी मिलने के बाद नगर पालिका अब इसका निर्माण करीब 14 लाख की लागत से करेगी।
साथ ही वार्ड 15 में 6 लाख रूपए की लागत से सांस्कृतिक मंच भी बनाया जाएगा। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद बेबी ठाकुर, प्रीति सुरेश मानकर, संदीप झपाटे, विक्की सिंह, शैलेंद्र ठाकुर वार्ड वासियों की मौजूदगी में भूमिपूजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने दोनों ही निर्माण कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कार्य की गुणवत्ता भी बेहतर होनी चाहिए। इस अवसर पर वार्ड के लोग उपस्थित थे।
Comments are closed.