*ग्राम टेकापार में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई*

*ग्राम टेकापार में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई*
___________________________
मूलचन्द मेधोनिया संपादक साप्ताहिक कबीर मिशन समाचार पत्र
___________________________
गाडरवारा–साईंखेड़ा के समीप स्थित ग्राम टेकापार में अहिरवार समाज के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संत रविदास मंदिर से ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें संपूर्ण जिले से अहिरवार समाज सहित विभिन्न वर्गों के बड़ी संख्या में अनुयायी सम्मिलित हुए।
शोभायात्रा के दौरान उपस्थित वरिष्ठजनों का समाजसेवी दयाराम अहिरवार द्वारा सम्मान किया गया। इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत संत शिरोमणि रविदास जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रविदास जी के साहित्य, विचारों एवं उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने, बच्चों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। महिला वक्ताओं ने बाल विवाह रोकने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने संबंधी महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक एवं वैचारिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. नंदलाल अहिरवार, श्रीमती राधा कमलेश अहिरवार (अध्यक्ष, जनपद पंचायत चीचली), उमेद अहिरवार, राजू टिकैत, यशवंत सिंह राजपूत, मनोज मालपानी, रेवाशंकर कटारे, प्रेम सिंह लोधी, एच.एस. पटेल, अमन सिंह राठौर, लालजी प्रसाद कपाड़िया, मानक लाल अहिरवार, बी.डी. अहिरवार, दुलीचंद अहिरवार, संतोष अहिरवार, कैलाश अहिरवार, परशुराम अहिरवार, सतीश अहिरवार, राहुल चौधरी, लेखराम चौधरी, प्रदीप अहिरवार, प्रीतम अहिरवार, बबलू अहिरवार, कमल चौधरी सहित महिला वक्ताओं में श्रीमती दशोदा अहिरवार, श्रीमती भागवती अहिरवार, श्रीमती विनीता अहिरवार एवं कु. नेहा अहिरवार ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन बंशीलाल अहिरवार (जिला अध्यक्ष, अजाक्स) द्वारा किया गया।
उक्त आयोजन को सफल बनाने में हेमराज अहिरवार, मोहन अहिरवार, हरनाम सिंह, पर्वत सिंह, मूलचंद अहिरवार, दयाराम अहिरवार, केहर सिंह (उपसरपंच), परमसुख अहिरवार, वीरेंद्र अहिरवार, उमराज अहिरवार, राकेश अहिरवार, नेपाल

अहिरवार, संजय अहिरवार, शंकर अहिरवार, बलराम, नरेश अहिरवार, सीताराम अहिरवार, कोमल अहिरवार एवं रामपाल अहिरवार का विशेष सहयोग रहा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर समस्त अहिरवार समाज के नागरिकों को अहिरवार समाज के महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर मनीराम अहिरवार जी के परिवार द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सफल आयोजन की बधाई दी गई है।