*अंत्येष्टि सहायता सौंपी*

 

*संबल योजना के तहत अंत्येष्टि सहायता सौंपी*

सारनी। मुख्मंत्री संबल योजना के तहत वार्ड 23 में रहने वाले एक परिवार को नगर पालिका ने परिवार के सदस्य की मृत्यु उपरांत अंत्येष्टि सहायता राशि घर पहुंचाकर सौंपी। वार्ड 23 निवासी (वर्तमान निवास वार्ड 25) भगवान दास झरबडे की धर्मपत्नी संगीता झरबडे का देहांत हो गया था। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने उन्हें मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत अंत्येष्टि सहायता राशि 5 हजार रूपए घर पहुंचाकर प्रदान की। पार्षद आकाश पंद्राम व अन्य वार्ड वासी उपस्थित थे।