सारनी। संकल्प से समाधान अभियान के तहत बुधवार 4 फरवरी को वार्ड 24 में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के 8 आवेदन आए।
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासन की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं का लाभ आम लोगों को देने के लिए 12 जनवरी से 15 फरवरी तक संकल्प से समाधान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को वार्ड 22 में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, वार्ड पार्षद अजाबराव धोटे, शिविर
प्रभारी जी.एस पांडे, संतोष सोनारिया, राकेश सोनी, निराकार सागर उपस्थित थे। शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित 8 आवेदन प्राप्त हुए। इनका त्वरित निराकरण कराया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने, उन्हें इनका लाभ प्रदान करने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु शिविर लगाए जा रहे हैं।
Comments are closed.