सारनी! अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सारणी जिला बैतूल द्वारा 77वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बगडोना के शासकीय कॉलेज सरदार विष्णु सिंह गोंड से तिरंगा यात्रा का वाहन रैली के रूप में आयोजन किया जिसका समापन पाथाखेड़ा के बस स्टैंड के शहीद स्मारक सुनील पवार जी पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिसमे नगर के छोटे से बड़ो तक सभी ने बड़ी संख्या में भाग लिया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री आयुष सिंह ने बताया सारनी नगर में बगडोना कॉलेज गेट से बगडोना नगर होते हुए शोभापुर कॉलोनी काली माई मंदिर से होते हुए पाथाखेड़ा में समाप्त किया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में अपने अपने वाहन से सभी ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में नर्मदापुरम विभाग संगठन मंत्री रुस्तम सिंह लोधी जी, पूर्व भाग सयोजक आकाश सिंन्हा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मयंक गोरले, नगर सह मंत्री श्रीम पवार,
अयान,आशुतोष,शुभम् मदने, शुभम बिंझाड़े, साकिब, सिद्धार्थ, अमन सिंह, राणा प्रताप सिंह, अनीश, सोनू पाल, काशिफ , सर्वेश भारती, नयन, अमूल्य, अविनाश, प्रियांशु, सैफ, अमन पाटने,रुद्र,अश्विन श्रीवास्तव,निखिल मालवीय, युडिष्ठिर देशमुख,अभी,यश,बिट्टू,राहुल,करण सिंह,अनुराग,बाबा,करीम,पंकज,अवनीत,हर्षित एवम् अन्य साथी उपस्थित थे।







