–
*संकल्प से समाधान अभियान के तहत, वार्ड 10 में लगाया शिविर, आवेदनों का यथास्थान निराकरण*
_नगर पालिका द्वारा 12 जनवरी से 15 फरवरी तक चलाया जा रहा है अभियान।_
सारनी। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासन की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं का लाभआम लोगों को देने के लिए 12 जनवरी से 15 फरवरी तक संकल्प से समाधान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। निकाय क्षेत्र में वार्ड स्तर पर इस हेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने, उन्हें इनका लाभ प्रदान करने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु शिविर लगाए जा रहे हैं। संकल्प से समाधान अभियान के तहत 15 फरवरी तक लगातार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत सोमवार को वार्ड 10 में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के 14 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में प्रभारी जीएस पांडे, संतोष सोनारिया, रंजीत डोंगरे, मनोज परते समेत अन्य लोग उपस्थित हो थे।
इसी क्रम में मंगलवार 20 को वार्ड 11 को क्षेत्रीय आंगनबाड़ी में शिविर रखा गया है। 21 को वार्ड 12. 22 को वार्ड 13 एवं 23 के लिए वार्ड 23 की आंगनबाड़ी केंद्र में शिविर होगा। इसी तरह 23 जनवरी को वार्ड 14 एवं 15 के लिए गायत्री मंदिर आंगनबाड़ी में शिविर रखा गया है। वहीं 27 जनवरी को वार्ड 16 एवं 28 जनवरी को वार्ड 17 के
आंगनबाड़ी केंद्र में शिविर रहेगा। 19 जनवरी को वार्ड 18 व 19 के लिए नपा के उप क्षेत्रीय कार्यालय पाथाखेड़ा में शिविर रखा गया है। 30 जनवरी को वार्ड 20 एवं 2 फरवरी को वार्ड 32 में आंगनबाड़ी में शिविर रहेगा। शिविरों में प्राप्त आवेदनों के आधार पर कार्यवाही कर लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के अलावा उन्हें इनसे जोड़ा भी जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से शिविरों में उपस्थित होकर योजनाआ का लाभ लेने का आग्रह किया है।







