ब्लॉक महिला कांग्रेस पाथाखेड़ा द्वारा हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन

 

ब्लॉक महिला कांग्रेस पाथाखेड़ा द्वारा नववर्ष एवं मकर संक्रांति पर्व के शुभ अवसर पर पाथाखेड़ा प्रेमनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने बुजुर्ग माताओं के चरण स्पर्श कर सम्मान किया एवं नगर की माताओं-बहनों को हल्दी-कुमकुम लगाकर मिठाई वितरण कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं द्वारा मंगल गीत एवं भजन गायन कर सारणी नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस पाथाखेड़ा अध्यक्ष श्रीमती माया वर्मा, ममता साहू, संगीता डहरिया, अनीता बेलवंशी, रजनी मस्की, नथुनिया वर्मा, मेनका बाई, मैना, रामकली, जुगनी, यशोदा साहू, काशी गुजरे सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।