बैतूल एकेडमी टीम ने छिंदवाड़ा जिले के परासिया में लहराया बैतूल जिले का परचम l
फाइनल मैच के हीरो अतुल कुशवाह मैन ऑफ़ द मैच रहे ।
आशीष उघड़े जिला बैतूल (सारनी) । बैतूल एकेडमी के खिलाड़ी एवं जिला क्रिकेट एकेडमी कोच मोइज़ मंसूरी ने बताया कि यूनिक क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित 2 जनवरी से लेदर क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ था । जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया । जिसका फाइनल मुकाबला 10 जनवरी को खेला गया । जिसमें बैतूल एकेडमी का पहला मैच दिल्ली को हराकर, अपना दूसरा मैच कानपुर को हराकर, सेमी फाइनल के तीसरे मैच में एनसीए नागपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश कर वीटीसीए नागपुर को हराकर बैतूल एकेडमी ने जीता फाइनल । वीटीसीए नागपुर और बैतूल एकेडमी के बीच खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
बैतूल एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर 312 रन बनाए जिसमें विकास ने 75 रनों की बहुत शानदार पारी खेली और हिमांशु शिंदे ने 48 रन बनाए जबकि वीटीसीए के और से अमित विधायक ने 4 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट लिए 312 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीटीसीए की टीम शुरुवात ओवरों में अमित विधायक का विकेट लेने में कामयाब रही और शानदार गेंदबाजी के जरिए अतुल कुशवाहा ने 4 विकेट लिए और लगातार अंतराल में विकेट लेकर मैच में बैतूल एकेडमी ने फाइनल जीता । और बैतूल एकेडमी विजेता टीम को प्रथम राशि 1 लाख 21 हजार से पुरस्कार किया गया । और वीटीसीए नागपुर उप-विजेता टीम को द्वितीय राशि 61 हजार कि राशि से पुरस्कार किया गया।बैतूल एकेडमी के कप्तान वरुण ने सभी को बधाई दी ।







