स्व० विजय कुमार खण्डेलवाल स्मृति राज्य स्तरिय क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्राफी व बुलट का अनावरण विधायक के हाथो से किया गया

 

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता होना मेरे विधानसभा मे होना बड़े गौरव की बात – डा० योगेश पण्ड्राग्रे

बैतूल/ सारनी ! स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में *स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल* जी के स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता उपविजेता एवं मैन ऑफ मैच स्मृति चिन्ह एव बुलड मोटर सायकल का लोकार्पण आमला सारनी *विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे* कर-कमलों से आज किया गया। विधायक डा० योगेश पण्ड्राग्रे ने स्व० विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति राज्य स्तरिय क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी और कहा कि पिछले 15 वर्षों से यह टूर्नामेंट मध्य प्रदेश मे एक अलग ही पहचान है जिसमें बैतूल जिले के साथ-साथ पूरे देश प्रदेश से नामी खिलाड़ी भाग लेते है कई खिलाड़ी रणजी ट्राफी व आई पी एल मे शलेक्शन हुआ है जो गौरव की बात है मेरे विधानसभा मे यह प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात है! इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधी जीपी , पार्षद सभापति भीम बहादूर थापा, पार्षद योगेश , धमेन्द्र राय उपस्थित थे !