अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने मनाया 9वां स्थापना दिवस
-
बैतूल/सारनी।
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने 4 जनवरी को अपना 9वां स्थापना दिवस सेवा और संवेदना के साथ मनाया। जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी और उनकी टीम ने ग्राम रोझड़ा के 22 बुजुर्गों का माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर संगठन की ओर से 51 ब्लैंकेट, गर्म कपड़े वितरित किए गए तथा बच्चों को बिस्कुट, चॉकलेट और कुरकुरे दिए गए।संगठन की स्थापना 4 जनवरी 2016 को हुई थी और आज मध्य प्रदेश में इसके 54 हजार से अधिक पदाधिकारी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वहीं बैतूल जिले में करीब 9700 सक्रिय सदस्य संगठन से जुड़े हुए हैं, जो जिले के लिए गर्व का विषय है।
– मानव सेवा को समर्पित है संगठन
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी श्याम मदान ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से सेवा करने का अवसर मिलना हम सभी के लिए गौरव की बात है।
जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की आवाज है। उन्होंने कहा कि संगठन का संकल्प है कि मानव अधिकारों की रक्षा और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचे।
जिला प्रभारी संजय अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अति गरीबी के कारण लोगों को मूलभूत सुख-सुविधाएं नहीं मिल पातीं, ऐसे में संगठन हमेशा ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और ब्लैंकेट वितरित करता है।
– जरूरतमंदों के लिए सराहनीय पहल
संगठन के जिला महामंत्री राजेश पाटिल ने कहा कि गरीब का दुख हर कोई नहीं समझ सकता, जब तक वह खुद उस पीड़ा से न गुजरे। बुजुर्गों को गर्म कपड़े पाकर जो संतोष मिला, वह संगठन के लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि अच्छे कपड़े और व्यवस्थित जीवन हर आम आदमी का अधिकार है और संगठन इसी सोच के साथ कार्य करता है।
– ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी, जिला प्रभारी संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री संतोष कैथवास एवं राजेश पाटिल, जिला उपाध्यक्ष केशव गिरी, जिला मीडिया प्रभारी योगेश गोस्वामी, जिला वरिष्ठ सचिव जय शिंदे, कैलाश पाटिल, तहसील महामंत्री राकेश डहेरिया, तहसील प्रचार मंत्री संजय यादव सहित समाजसेवी श्याम मदान,
पी.जे.शर्मा,दीपु शर्मा, सुनील अग्रवाल, लोकेश डहेरिया, शिबू सिंह, आकेश महोबे, हरि ठाकुर, सरपंच विनोद शैलू सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Comments are closed.