सिख समाज घोड़ाडोंगरी द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई । गुरु सिंह सभा घोड़ाडोंगरी द्वारा एक पखवाड़े से गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के पावन पर्व पर अनेक आयोजन किया जा रहे थे। एक पखवाड़े से ही प्रतिदिन गुरुद्वारे से शब्द कीर्तन करते हुए नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा था। जिसमें ढोल मंजीरा की थाप पर गुरु के कीर्तन करते हुए सुबह 5 बजे से गुरुद्वारे से कीर्तन यात्रा शुरू होती थी और नगर कीर्तन के उपरांत गुरुद्वारे में अरदास के साथ समापन होता था ।देखे वीडियो
शनिवार को स्थानीय गुरुद्वारा से विशेष शोभायात्रा निकली गई ।नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शरबत, मिठाई अन्य तरीकों से शोभायात्रा का स्वागत हुआ और नगर वासियों में प्रसाद का वितरण किया गया।
सोमवार को स्थानीय गुरुद्वारा में लंगर का विशेष आयोजन हुआ जिसमें सभी नगर वासियों ने गुरुद्वारा में प्रसाद को ग्रहण किया। सिख धर्म के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह की जयंती जो हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है, और यह पर्व खालसा पंथ की स्थापना और सिख धर्म में उनके महान योगदानों (जैसे योद्धा, कवि, दार्शनिक) को याद करता है, जिसमें जुलूस, विशेष प्रार्थनाएँ और प्रसाद वितरण होता है, जबकि इसकी सही तारीख ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार बदलती रहती है.
गुरु गोबिंद सिंह जी सिखों के 10वें और अंतिम मानव गुरु थे, जिन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की और धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया.
यह पर्व हर साल पौष मास (दिसंबर-जनवरी) के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को आता है,
उनके जन्मदिन के अवसर पर, सिख समुदाय उनकी शिक्षाओं, बलिदान (उनके चार पुत्रों का बलिदान), और खालसा पंथ की स्थापना का स्मरण करता है.
इस दिन गुरुद्वारों में विशेष अरदास होती है, बड़े जुलूस निकाले जाते हैं, भक्ति गीत गाए जाते हैं, और मिठाई व शरबत बांटे जाते हैं. यह दिन गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन, शिक्षा और सिख धर्म के प्रति उनके निस्वार्थ सेवा और बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है.












