आशीष उघड़े जिला बैतूल (सारनी)। टेमनी फुटबॉल क्लब और जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित 7a साइड डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का चतुर्थ संस्करण ग्राम टेमनी मे शुरू हुआ l पुलिस उपाधीक्षक शिफा हाशमी बैतूल, डाक्टर सुजाता सिंह,
मीरा सिंह लीगल एडवाइजर मध्य प्रदेश शासन,
जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिसमे गर्ल्स टीम से मैच की शुरुआत की गयी दिन के पहले मैच में नर्मदा वेली गर्ल्स टीम मंडला ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जय हिन्द फुटबॉल क्लब बैतुल को एक तरफा मुकाबले में 6-1 से हराकर अपने दूसरे राउंड मे प्रवेश किया जिसमे ब्रजेश्वरी कुमारी ने लगातार तीन गोल मारकर पहली हैट्रिक पूरी की
इसके बाद के मैच में बालाघाट फुटबॉल क्लब और सिंगरौली फुटबॉल क्लब के बीच जबरदस्त कांटे का मुकाबला देखा गया
जिसमे पूर्ण समय में भी दोनों टीम गोल नही कर पायी गोल रहित मैच का निर्णय पेनाल्टी के द्वारा किया गया जिसमे गोल कीपर के शानदार गोल ने बालाघाट को 1-0 से जीत दिलाई
तीसरा मैच आदिवासी फुटबॉल क्लब इंदौर और एस एम जे के आमला क्लब के बीच खेला गया यह मैच भी पूर्णत गोल रहित रहा जिसमे पेनाल्टी मे इंदौर टीम ने आमला टीम को 2-1 से परास्त किया । और आगे का
फाइनल मुकाबले रविवार को होना है । फाइनल का शेडुल
अंडर -14, अंडर-17 गर्ल्स और रविवार को समापन किया जायेगा।







