वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न l

आशीष उघड़े जिला बैतूल (सारनी)।सरस्वती विद्या मंदिर सारणी में 30 दिसंबर 2025 को सांस्कृतिक कला पर्व के अंतर्गत नव क्षितिज वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ
जिसमें
मुख्य अतिथि श्याम सुंदर ओझा संस्थापक सदस्य
सुनील शर्मा पूर्व आचार्य
बृजमोहन सहगल जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख
अंबादास सुने पूर्व पूर्व अध्यक्ष
पी जे शर्मा समिति सदस्य की उपस्थिति में कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया
*अतिथि परिचय* विद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर टैगोर ने कराया
एवं विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया 163 भैया बहनों ने आज सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागीता कि गीत गायन नृत्यएवं मनोहर नृत्य नाटिका से दर्शकों का मन मोह लिया

मातृशक्ति की संख्या अधिक मात्रा में उपस्थित थी।
जिन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन किया मुख्य अतिथि महोदय श्याम सुंदर ओझा ने
सरस्वती विद्या मंदिर में दिए जाने वाले संस्कारों एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले युवा पीढ़ी तैयार करने के लिए लगे हुए आचार्य का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया ।
एवं अभिभावकों को प्रेरित किया कि आपने एक आदर्श विद्यालय का चयन करके अपने बच्चों का जीवन जीवन सवार रहे है
आगे भी बच्चों को संस्कार और नैतिकता की शिक्षा के लिए विद्यालय को बढ़ावा देने की और विद्यालय के प्राचार्य महोदय के प्रयासों की उत्कृष्ट भूरी भूरी प्रशंसा की विद्यालय के आचार्य परिवार द्वारा
प्रत्येक कक्षा से दो कार्यक्रम की प्रस्तुतियां रही
सरिता तिवारी दीदी ने कार्यक्रम का संयोजन किया एवं सहयोग
आकाश सोलंकी ने कार्यक्रम की तैयारी कराई
कार्यक्रम का संचालन भैया बहनों द्वारा किया गया अंग्रेजी एवं हिंदी में बहनों ने कार्यक्रम का संचालन किया

जिससे अभिभावकों में बच्चों के प्रति और विद्यालय के संस्कारों के प्रति उत्कृष्ट भाव जागृत हुई संचालन में सहयोग प्रिया सहारे दीदी सुश्री शिखा टैगोर ने बच्चों की तैयारी कराई
शिशु विभाग में उत्कृष्ट तैयारी की कार्यक्रम की
*अध्यक्षता* बृज मोहन सहगल ने की अपने अध्यक्ष की भाषण में बच्चों को शुभ आशीर्वाद दिया अंत में आभार प्रदर्शन सरिता तिवारी दीदी द्वारा किया गया
वंदेमातरम गीत गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।