*उत्पीड़न व अत्याचार के खिलाफ रैली निकाल कर ज्ञापन देगी समाजवादी पार्टी : सविता अहिरवार*
___________________________
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल
___________________________
गाडरवारा।
जिला नरसिंहपुर समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश की ग्राम टेकापार विधानसभा 121गाडरवारा में मुख्य अतिथि श्रीमती सविता अहिरवार प्रदेश सचिव सपा मध्य प्रदेश, विशेष अतिथि श्री प्रीतम अहिरवार जिला अध्यक्ष नरसिंहपुर सपा म प्र,
विशिष्ट अतिथि श्री गजराज सिंह प्रदेश महासचिव अंबेडकर वाहिनी, विशिष्ट अतिथि श्री रामगोपाल अहिरवार जि.अ.अम्बेडकर वाहनी,श्री वीरेन्द्र महोबिया विधानसभा अध्यक्ष गाडरवारा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनवरी 2026 में माननीय डॉ मनोज कुमार यादव जी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश के मुख्य आतिथ्य में गाडरवारा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। श्रीमती माया बाई,श्रीमती भूरी बाई,संतोष कुमार महोबिया जी, सुंदरलाल जी, पुरषोत्तम जी,तारबाबू जी,गुमानसिंह जी, विनोद कुमार जी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।बैठक में किसानों की समस्या,मनरेगा का नाम परिवर्तन,भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव
अम्बेडकर साहब जी की मूर्ति तालाब ग्राउंड गाडरवारा में शीघ्र स्थापना,शासकीय कर्मचारी को पुरानी पेंशन बहाली, अन्य पिछड़ा वर्ग का 13 प्रतिशत आरक्षण, प्रमोशन में आरक्षण के समर्थन में आगामी माह में ज्ञापन देने की सहमति बनी। समाजवादी पार्टी को बूथ लेवल तक मजबूत करने का दृढ़ संकल्प लिया गया। दलित शोषित पीड़ित वर्गों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ रैली निकालकर आगामी समय में ज्ञापन सौंपा जायेगा।







