यादव जोड़ो अभियान के तहत गुरुवार को बेतुल जिले के झालई गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर में समाज की सभा में यादव समाज के शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान को लेकर सार्थक चर्चा की गई। समाज के प्रत्येक ब्लॉक में भवन निर्माण और नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पवन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमारे मुखिया मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने अपने पुत्र का विवाह सामूहिक सम्मेलन में कर समाज को प्रेरणादायी संदेश दिया है। आज हमें उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए समाज के एकता और अनुकरण का उदाहरण प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि संगठन का लक्ष्य देश के हर गांव से 20 सक्रिय सदस्यों की टीम बनाकर समाज को मजबूत आधार देना है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दल यादव समाज को केवल वोटबैंक के रूप में देखते हैं, जबकि हमारा उद्देश्य समाज को उसकी संख्या बल के अनुरूप हर क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व दिलाना है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि व्यक्तिगत मतभेदों को भूलकर मान, सम्मान और स्वाभिमान के लिए एक मंच पर एकजुट हों।
कार्यकारिणी मैं आज नये दायित्व सोंपे गये
जिसमें श्री सक्रिय साथी आनंद यादव को नगर अध्यक्ष झालई के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया, साथ ही मालनी से श्री रामबाबू यादव को ग्राम अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया,साथ ही ग्राम कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, सचिव, संयोजक, मिडिया, प्रभारी, सलाहकार, संरक्षक,के साथ में कार्यकारिणी सदस्य का गठन किया गया जिसमें, ललित यादव, रूपेश यादव, अखिलेश यादव व,देवी यादव,संभु यादव, रामस्वरूप यादव,संजय यादव,अशोक यादव, राकेश,माखन यादव, गजानन यादव, ब्रजेश यादव, राजेश यादव,शिवम् यादव, दुर्गेश यादव,लोकेश, ओमप्रकाश यादव,मंगलु यादव, अनोखी यादव,गोलु यादव,राजु यादव, संतोष यादव, रामकिशोर यादव, सुनील यादव, प्रल्हाद यादव, दुर्गेश यादव, संतोष यादव, पप्पू यादव को नये दायित्व सोपे गये,सभी ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करते हुए समाज हित में चलाऐ जा रहे अभियानो को गति प्रदान करने में अपना योगदान देकर सफल बनाने हैतु बात कही।
संगठन की संगोष्ठी में संतोष यादव जी ग्रामीण जिला अध्यक्ष बैतुल साथी श्री सुरेश यादव जी जिला सचिव बैतूल, धपाडा नगर अध्यक्ष,के साथ धपाडा नगर कार्यकारिणी के साथ सेकडो सामाजिक साथी कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाए प्रेषित की।







