*प्रांतीय कुशवाहा समाज संगठन प्रदेश संगठन मंत्री बने बलवान सिंह कुशवाहा*

*प्रांतीय कुशवाहा समाज संगठन प्रदेश संगठन मंत्री बने बलवान सिंह कुशवाहा*
___________________________
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल
___________________________
भोपाल। प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्यप्रदेश जो कि कुशवाहा, कछवाहा, मौर्य, सैनी, माली समाज का एक राज्य स्तरीय विशाल संगठन संयुक्त रूप से सराहनीय कार्य सहित सभी सामाजिक लोगों को एकजुट करके समाज कल्याण के कार्य करता है। जिसके योगेश मानसिंह कुशवाहा संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष है। जिन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता एवं लंबे समय से अनेक समाजों के लिए काम करने वाले पन्ना निवासी बलवान सिंह कुशवाहा को संगठन का प्रांतीय संगठन मंत्री बनाया गया है।

बलवान सिंह कुशवाहा को संगठन मंत्री बनने पर किसान झुग्गी मजदूर संघ, मध्यप्रदेश श्रमिक कल्याण संघ, पुटवाट हाथ ठेला मजदूर संघ, सरपंच उपसंरपच पंच कल्याण समिति सहित अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार संघर्ष समिति मध्यप्रदेश की ओर से बलवान सिंह कुशवाहा को कुशवाहा प्रदेश संगठन मंत्री बनाये जाने पर सभी संगठनों द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई है।