घोड़ाडोंगरी । सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य परामर्श को लेकर शनिवार एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य परामर्श कार्यशाला मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता मायवाड़ द्वारा आयोजित की गई । प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने बताया कि विद्यालय में अध्यनरत छात्र/छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य मुद्दे, परीक्षा तनाव प्रबंधन ,विद्यार्थी जीवन में आने वाली व्यवहारिक समस्या और उसका समाधान तथा मुकाबला रणनीतियों पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को परामर्श प्रदान किया गया ।विद्यार्थियों को कोपिंग स्किल्स तथा समस्या केंद्रित चिंतन करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।
साथ ही साथ विद्यार्थियों को रचनात्मक अध्ययन विधियों पर परामर्श प्रदान किया गया ।सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा विद्यार्थियों को एक्स्ट्रा केरिकुलम एक्टिविटी से व्यक्तित्व विकास में किस प्रकार सहयोगी आदि बिंदुओं पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।उक्त कार्यशाला में 11वीं एवं 12वीं के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।







