एल एफ एस पाथाखेड़ा में हर्षोल्लास से मनाया “बाल दिवस”
दिनांक 14 नवंबर 2025दिन
-शुकवार” पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के शुभ अवसर पर विद्यालय में बाल मेला, हस्त कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी के साथ ही छात्रों के लिए रंगोली ,सलाद, बिस्किट टापिंग, नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
का आयोजन किया गया।
संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता एम एस कुरैशी से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख सिस्टर मेरीसिलीन, प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम में सारनी थाना प्रभारी श्री जयपाल इवनाती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
मुख्य अतिथि के कर कमलों से विज्ञान और कला प्रदर्शनी कक्षों का फीता काट कर शुभारंभ किया गया।
नगर निरीक्षक श्री जयपाल इवनाती ने स्कूल में आयोजित बाल मेले में उपस्थित जनसमूह एवं छात्रों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए साइबर क्राइम से सचेत रहने के उपाय बताए। थाना सारनी से उपस्थित साइबर एक्सपर्ट श्री मोहित भाटी ने भी साइबर क्राइम से सचेत रहने के उपाय साझा किए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाथाखेड़ा की शिक्षिका श्रीमती चौहान एवं संस्था की पूर्व शिक्षिका श्रीमती शर्मिष्ठा जा ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अदा की।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन के साथ समापन कुरैशी सर ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षकों और छात्रों का सहयोग सराहनीय है।







