25वीं वर्षगांठ की ओर अग्रसर “बाबा के अंगने में नच बलिए”।

सारनी सतीश बौरासी

 

सारनी रामरख्यानी स्टेडियम का एक ऐसा कल्चर प्रोग्राम जिसने सारनी और उसके आसपास के लोगों पर अपना ऐसा जादू किया है कि आज भी लोग इंतजार करते हैं इस प्रोग्राम का ।

बात हो रही है ओ.पी. सरोज जी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम “बाबा के अंगने में नच बलिए” प्रोग्राम की ।
जो कि हर साल नवरात्रि में अष्टमी या नवमी के समय किया जाता है बड़े ही उत्साह के साथ छोटे बच्चों से लेकर हर उम्र के ग्रुप इसमें भाग लेते हैं। इस प्रोग्राम में ग्रुप के माध्यम से कम से कम 150 से 200 लोग भाग लेते हैं। भारत की हर राज्य की संस्कृति और समाज का समावेश इस कार्यक्रम में पाया जाता है ।
कार्यक्रम के संचालक ओ.पी. सरोज जी का कहना है कि यह कार्यक्रम सन 2001 से शुरू किया गया शुरुआती दौर में बड़ी समस्या आती थी क्योंकि एम.पी. पी.जी.सी.एल. के द्वारा सारे कार्यक्रम किए जाते थे। दूर दराज के सुपरस्टार और कव्वाली और रंगारंग कार्यक्रम एपी पी जी सीएल के द्वारा कराए जाते थे। जिसमें की उस समय अपने कार्यक्रम को करवाना बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता था। आज कार्यक्रम की 25वीं वर्षगांठ पर बहुत खुशी के साथ कार्यक्रम किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में 150 प्रतियोगी भाग लेंगे।