*सारनी नवरात्रि उत्सव में महागौरी माता के पूजन उपरांत होते हैं सांस्कृतिक 30 सितम्बर को होगा जगन्नाथ एस एन डी डांस एंड कल्चर ग्रुप सारणी की मनमोहक धमाकेदार रंगारंग प्रस्तुतियां का कार्यक्रम*
*सारनी संवाददाता*
सारनी/ नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर सारनी रामख्यामी स्टेडियम में जगन्नाथ एसएनडी डांस ग्रुप का मनमोहक कार्यक्रम 30 सितम्बर को
सारनी में होना है। जिसकी तैयारी बच्चे लगातार प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है नवरात्रि महोत्सव के शुभ अवसर पर मां देवी महागौरी के पूजन के उपरांत 30 सितम्बर, मंगलवार को जगन्नाथ एसएनडी डांस एंड कल्चर ग्रुप सारनी द्वारा बाल कलाकारों से लेकर महिलाए पुरुष युवा सभी प्रकार के कलाकारों का भव्य डांस कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
जगन्नाथ एस एन डी डांस एंड कल्चर ग्रुप कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संचालक डायरेक्टर रंजीत डोंगरे ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से ।स्थानीय बच्चों कलाकारों प्रतिभावान लोगों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभाओ को प्रोत्साहित किया जाता रहा है। प्रतिवर्ष रामख्यानी स्टेडियम सारनी तथा मां दुर्गा के पंडालों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होती हैं, जिनकी सराहना नगरवासी बड़े उत्साह से करते हैं।
इस वर्ष भी सतपुड़ा सांस्कृतिक उत्सव समिति के तत्वावधान में 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पारंपरिक मां दुर्गा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन पर्व पर प्रतिदिन माता रानी की पूजा-अर्चना, भजनों की गूंज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
30 सितम्बर को आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वी. कैथवार, उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, नरेश पंवार, पीयूष गुप्ता सहित गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
हर वर्ष की भांति इस बार भी सारनी सांस्कृतिक नगरी रंगीन मंच पर प्रस्तुत होने वाले कार्यक्रमों से सराबोर रहेगी, जो नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनेगा इस बार ग्रुप द्वारा आमंत्रित राष्ट्रीय कलाकार एव
विशेष आतिशबाजी के साथ धमाकेदार एक से बढ़कर मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे जिसकी तैयारियां जोरो शोर से चल रही है । जगन्नाथ एस एन डी डांस ग्रुप के कोरियोग्राफर मिस भारती सिंदूर मास्टर हितेन सिंदूर अर्जुन सिंदूर मनोज सिंदूर प्रकाश सिंदूर सावन सिंदूर गौरव सिंदूर द्वारा स्थानीय बच्चों को लोगो ओर कलाकारों को गरबा डांडिया फोक बेस्टर्न बॉलीवुड अन्य सभी प्रकार डांस विधाओं की निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे है ।







