नर्मदापुरम संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन आरएन टीयू कैंपस भोपाल में हुआ।

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित भोपाल एव नर्मदापुरम संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन आरएन टीयू कैंपस भोपाल में हुआ। पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्य स्तरीय में भी अवसर दिया जायेगा।

भोपान एवं नर्मदापुरम संभाग की खेलकुद्ध प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थाओं से आए 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समूह खेलों में कबड्डी, वालीबॉल, रस्साकशी प्रतियोगिताएं तथा एथलेटिक्स एवं कैरम खेल शामिल हुए।

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के खिलाडियों द्वारा कैरम खेल में सिंगल समूह मे विनीत कुमार पाल एवं टीम समूह में भूषण वराठे,

मुकेश सूर्यवंशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स में 1500 मी. दौड़ में धर्मेन्द्र खेर तृतीय एवं शार्टपूट में दिनेश मेवाड़ा प्रथम और धनश्याम उएके द्वितीय स्थान पर रहें। साथ ही धर्मेन्द्र खेर 100 मीटर रेस मे प्रथम स्थान प्राप्त किया और ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सतपुडा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार, एस एन सिंह अतिरिक्त मुख्य अभियंता ,स्पोर्ट्स सेकेट्ररी उल्हास देशमुख और महा प्रबंधक नरेश पनवार , सुनील थंगापन ने सभी विजेताओ को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।