*मोदीजी के जन्मदिन से मंडल के सभी 45 बूथों पर आयोजित होगा सेवा पखवाड़ा*
*****************************************
*चिचोली*:-भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला भाजपा संगठन के मार्गदर्शन एवं मंडल संगठन के तत्वावधान में विश्व के ग्लोबल लीडर व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के जन्म दिन 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक की समयावधि कों “सेवा पखवाड़े” के रूप में मनाने की पूर्व तैयारियों कों लेकर भाजपा मंडल चिचोली की कामकाजी बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रत्येक दिन सामाजिक,धार्मिक,सांस्कृतिक सरोकार के अलग-अलग कार्यक्रमों के आयोजन मंडल अंतर्गत के सभी बूथों पर आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।रविवार 14 सितम्बर की दोपहर में पटेल निवास देवड़ी बाजार चौक चिचोली में मंडल प्रभारी तपन मालवीय एवं भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल यादव के मुख्य आतिथ्य तथा नव नियुक्त चिचोली मंडल अध्यक्ष अमन आवलेकर की अध्यक्षता में आहुत की गई मंडल की कामकाजी बैठक की विधिवत शुरुआत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र जी,भारत माता,श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के छायाचित्रो की पूजा-अर्चना व माल्यार्पण करके की गई,अतिथियों के स्वागत पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त करने के बाद प्रारंभ हुये मुख्य वक्ताओं के उद्बोधनों में सर्वप्रथम नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल यादव ने सेवा पखवाड़े के दौरान बूथों पर एवं मंडल स्तर पर किए जाने वाले करणीय कामों की विस्तृत जानकारी बैठक में उपस्थित सभी दायित्ववान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि सभी सेवाभावी कामों कों बूथों पर सभी की सहभागिता से सभी वर्गों कों साथ लेकर संपन्न करें। चिचोली मंडल प्रभारी व भाजपा के वरिष्ठ नेता तपन मालवीय ने भी इस अवसर पर अपने उद्बोधन में पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा पखवाड़े में किये जाने वाले सभी काम धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक महत्व के हैं इन्हें बूथों पर उत्साह और आनंद के साथ सभी कों साथ लेकर संपन्न करें और चिचोली मंडल का नाम रोशन करें। मंडल की बैठक का संचालन नगर मंडल महामंत्री अमनसिंह कुशवाह ने किया और अंत में सभी का आभार नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अमन आवलेकर ने व्यक्त किया।
*वरिष्ठों का किया सम्मान,लगाया एक पेड़ मां के नाम*
नगर मंडल चिचोली की सेवा पखवाड़ा मनाये जाने को लेकर आयोजित हुई बैठक के दौरान बैठक में मौजूद भाजपा के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अमन आवलेकर ने तिलक लगाकर माला पहनाकर अभिनंदन किया और भविष्य में भी उनका सहयोग व आर्शीवाद पार्टी संगठन को मिलते रहने की आशा व्यक्त की।बैठक के बाद सभी भाजपाइयों ने चिचोली थाना परिसर पहुंचकर वहां एक पेड मां के नाम के माध्यम से पौधरोपण भी किया।इस दौरान महिला मोर्चा ने भी किया पौधरोपण।
*स्वर्गीय संतोष मालवीय कों मौन रखकर दी श्रध्दाजंली*
मंडल की बैठक पश्चात भाजपा के वरिष्ठ नेता,चिचोली में वर्षों तक सरपंच रहें,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्गीय संतोष मालवीय जी कों बैठक में उपस्थित सभी भाजपाइयों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय संतोष मालवीय जी कों अपनी श्रध्दाजंली दी थी।
*बैठक में इनकी रहीं प्रमुख रूप से मौजुदगी*
चिचोली नगर मंडल की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से चिचोली मंडल प्रभारी तपन मालवीय,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल यादव,पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकरराव चड़ोंकार,भाजपा सोशल मीडिया जिला सह संयोजक मनीष मिसर,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमन आवलेकर, महामंत्री अमनसिंह कुशवाह,नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमति वर्षा आंवलेकर,महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी गुप्ता,जनपद सदस्य श्रीमति सुमन बिहारे,सोसायटी अध्यक्ष मुकेश मालवीय,पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश आंवलेकर,पार्षद बाली आशुतोष मालवीय,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय आवलेकर,पार्षद उमेश पेठे एवं स्वरुपचंद मोटू यादव,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश अमन
सोनी,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री भूपेन्द्र कहार,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित आर्य,अमित देशपांडे,मिलिंद आर्य,प्रमोद शुक्ला,कृष्णा सोनी,अमरसिंग राठौर,राजेश राठौर,प्रकाश कटारे,अविनाश सोनी,शुभम सोनी,गज्जू पटेल चांदबेड़ा के अलावा शक्ति केंद्रों के संयोजक,बूथो के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें थे।







