स्कूटी पाकर चमक उठे मेधावी छात्र छात्रा के चेहरे
(घोड़ाडोंगरी)नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में मध्यप्रदेश शासन की मेधावी छात्र छात्राओं को स्कूटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां भाजपा नेत्री एवं पार्षद नेहा दीपक उईके ने उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी में स्कूटी वितरण के कार्यक्रम में
पात्र विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान कर उन्हें बधाई दी
स्कूटी प्राप्त कर दोनों विद्यार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता देखने योग्य थी। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि अब वे नियमित रूप से कॉलेज समय पर पहुंच सकेंगे।
मुख्य अतिथि नेहा उईके ने कहा कि स्कूटी मिलने से न केवल छात्र छात्राओं की शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी, बल्कि वे आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम उठा पाएंगे। उन्होंने शासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।
विद्यालय प्राचार्य श्री निरापुरे जी एवं अन्य शिक्षकगणों की उपस्थिति में कार्यक्रम गरिमामयी सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं ने भी सहभागिता निभाई और बच्चों को प्रोत्साहित किया।







