बैतूल के मंच पर होगी महिला क्रिकेट जगत की ख्यातिनाम बेटिया
डॉटर्स डे पर देश की यंगेस्ट क्रिकेट अम्पायर शुभदा और ब्लाइंड वीकेट कीपर दुर्गा को मिलेगा मणिकर्णिका सम्मान
बैतूल। जिले के प्रतिष्ठित मणिकर्णिका सम्मान समारोह में एक बार फिर विविधताओं का अनूठा संगम देखने मिलेगा। आगामी 28 सितंबर को देश की सबसे कम उम्र की महिला अम्पायर शुभदा भोसले और बैतूल की बेटी दुर्गा जो हाल ही में ब्लाइंट वूमन क्रिकेट टीम इंडिया के लिए वीकेट कीपर के रुप में चयनित हुई है, सम्मान किया जाएगा। कोविड-19 के बाद जिले के प्रतिष्ठित नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ वसंत श्रीवास्तव एवं एडव्होकेट नीरजा श्रीवास्तव की दिवंगत बेटी स्व. नेहा अभिषेक श्रीवास्तव की स्मृति में बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा मणिकर्णिका सम्मान को समर्पित किया गया है। यह लगातार पांचवा आयोजन है जो बैतूल की बेटी नेहा की स्मृति में आयोजित हो रहा है। मणिकर्णिका सम्मान समारोह में प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों एवं महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।
देश की सबसे यंग अंपायर शुभदा भोसले
मध्यप्रदेश के झाबुआ थादला कॉलेज में खेल अधिकारी रही शुभदा ने 20 जनवरी 2022 को ओमान में आयोजित लीजेंट क्रिकेट लीग मैच की अंपायरिंग कर देश की सबसे यंग अंपायर होने की उपलब्धि हासिल की है।
इस क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और हांगकांग की सभी महिला अंपायर में शुभदा ने सबसे कम उम्र की अंपायर के रुप में अपनी पहचान बनाई। शुभदा ने लीजेंट क्रिकेट लीग के 20 जनवरी 2022 को खेले गए इंडिया महराजा और एशिया लॉयन मैच के दौरान अंपायरिंग की थी। इस टूर्नामेंट में महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए चार महिला अंपायर ने अंपायरिंग की थी। वर्तमान में वे शासकीय होल्कर विज्ञान कॉलेज इंदौर में पदस्थ है।
बैतूल की बेटी के हौसले को मिली उड़ान
जिले की बेटी दुर्गा येवले इंडियन ब्लाइंट क्रिकेट के पहले टी-20 वल्र्ड कप टीम के लिए चुनी गई है। दुर्गा पिता झब्बू येवले भैंसदेही विकासखंड के ग्राम राक्सी की रहने वाली है, जिनकी प्राथमिक शिकक्षा गोलीढाना में हुई। जब पिता को बैतूल के ब्लाइंड स्कूल के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने दुर्गा को कक्षा 6वीं से ब्लाइंड छात्रावास में दाखिला दिलाया। 9वीं एवं 10वी की शिक्षा दुर्गा ने पाढर ब्लाइंड स्कूल से की और इसके बाद अपनी सहेली के साथ दुर्गा ने महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ छात्रावास में प्रवेश लिया और 11वीं से स्नात्कोत्तर की पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान नवंबर 2022 में छात्रावास में ब्लाइंट क्रिकेट कैम्प हुआ जिसमें क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष सोनू गोलकर ने दुर्गा का चयन जिला स्तर के लिए किया।
दिसंबर 2022 में दुर्गा ने इंदौर जिले के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और इसी आधार पर दुर्गा को मप्र ब्लाइंड क्रिकेट टीम के लिए चुना गया। जनवरी 2023 में पहला नेशनल बैंगलूरु, 2024 में कर्नाटका के हुबली में तथा तीसरा नेशनल 2025 में केरल में खेलते हुए नेशनल स्कोर के आधार पर वेस्ट जोनल टीम के लिए चयन हुआ और कई मैच दुर्गा ने यहां खेले। दुर्गा का सफर निंरतर जारी है। बैतूल में 28 सितंबर को आयोजित होने वाले मणिकर्णिका सम्मान समारोह में शिरकत करने वाली यह बेटी अब इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम के लिए चयनित की गई है। कुछ ही महीनों में दुर्गा पहले टी-20 वल्र्ड कप के लिए क्रिकेट मैदान में नजर आएगी।







