सेवा पखवाड़ा के बैठक में शामिल होने जा रहे ,सारणी

सेवा पखवाड़ा के बैठक में शामिल होने जा रहे ,सारणी नगर मंडल प्रभारी राजेश आहूजा और भाजपा सोशल मीडिया योद्धा मनीष मिसर ने एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक रवि अहाके की मदद करके मानवता की मिसाल पेश की। घायल युवक छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला था और अपने पिता से मिलने धोडाडोंगरी सरकारी अस्पताल जा रहा था। राजेश आहूजा और मनीष मिसर ने घायल युवक को सारणी के गेट नंबर 1 के पास से एमपीईबी के अस्पताल पहुंचाया और प्रथम उपचार करवाकर आमला विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे की मदद से घोड़ाडोंगरी के सरकारी अस्पताल में एडमिट करवाया।

इस मदद के लिए राजेश आहूजा और मनीष मिसर की व्यापक सराहना हो रही है। उनकी इस पहल ने न केवल घायल युवक की जान बचाने में मदद की, बल्कि मानवता और सेवा की भावना को भी प्रदर्शित किया।आमला विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे की मदद से घायल युवक को उचित इलाज मिल सका, जो कि एक सराहनीय प्रयास है।