शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी में दिनांक 12 सितंबर को उमंग दिवस मनाया

*आयुष्मान भारत के अंतर्गत हेल्थ एंड वैलनेस उमंग के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी में दिनांक 12 सितंबर को उमंग दिवस मनाया गया। बच्चों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई और जीवन में आनंदित रहने के लिए क्या करना चाहिए और जीवन की निराशा को दूर करने के लिए उमंग दिवस के अवसर पर बच्चों को समझाइश दी गई। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंकिता शर्मा और विकासखंड उमंग परामर्श दाता लक्ष्मी जावलकर के मुख्य आतिथ्य में और अन्य गणमान्य नागरिकों के उपस्थिति में यह उमंग दिवस मनाया गया। संस्था की उमंग प्रभारी शिक्षिका रेणू सोनी ने बताया कि संस्था में प्रत्येक मंगलवार विभिन्न शीर्षकों के अंतर्गत कक्षा शिक्षकों के द्वारा उमंग और प्रत्येक शनिवार उज्जवल कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती है। उमंग दिवस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता नाटक और विभिन्न मनोरंजन खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से संस्था की समस्त छात्राओं ने अपना प्रतिनिधित्व किया। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंकिता शर्मा ने अपने उद्बोधन में बच्चों को इस उम्र में होने वाले शारीरिक मानसिक परिवर्तनों के बारे में अवगत कराया और स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया। विकासखंड उमंग परामर्शदाता लक्ष्मी जावलकर ने भी छात्राओं को स्वास्थ्यवर्धक जानकारी दी

।प्राचार्य श्रीमती अंजनी भालेकर ने छात्राओं को प्रफुल्लितित आनंदित और सकारात्मक रहने के लाभ बताएं । शिक्षक सुनील चौधरी ने हास्य का प्रयोग करते हुए समस्त छात्राओं में उमंग और आनंद का संचार किया।कार्यक्रम का संचालन ज्योति तुरियां ने किया। समस्त गतिविधियों में प्रतिभागी छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर समस्त शाला परिवार उपस्थित था।