एल एफ एस पाथाखेड़ा के छात्रों ने निकाली सतर्कता जागरूकता रैली।

वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय से प्राप्त निर्देश अनुसार लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल पाथाखेड़ा में सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के तहत आज दिनांक 10 सितंबर 2025 को सतर्कता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। संस्था प्रमुख सिस्टर मैरीसिसशलीन और प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण की उपस्थिति में प्रतियोगिता एवं रैली प्रभारी संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता एस कुरैशी से प्राप्त जानकारी अनुसार रैली में कक्षा छठवीं से आठवीं के 270 छात्रों ने भाग लिया ‌।रैली को स्कूल से संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सतर्कता जागरूकता रैली स्कूल से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, स्टेडियम, न्यू मार्केट ,मस्जिद चौक, गेस्ट हाउस, पुराना बाजार, पोस्ट ऑफिस ,जीएम ऑफिस होते हुए वापस अपने स्कूल पहुंची ।क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र के क्षेत्रीय राजभाषा अधिकारी श्री प्रदीप श्रीवास्तव एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय के श्री मोहन गुप्ता एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए रैली में शामिल हुए। कुरैशी सर से प्राप्त जानकारी अनुसार वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र के मार्गदर्शन में स्कूल में छात्रों के लिए स्लोगन, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।9 सितंबर को स्लोगन प्रतियोगिता में 33 छात्रों ने भाग लिया एवं 10 सितंबर को क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय के श्री मोहन गुप्ता एवं

राजभाषा अधिकारी श्री श्रीवास्तव जी की उपस्थिति में निबंध प्रतियोगिता में 52 छात्रों में हिस्सा लिया। 11 सितंबर को छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सतर्कता जागरूकता अभियान की इस वर्ष की थीम है “सतर्कता _हमारी साझी जिम्मेदारी।”