प्रदेश अध्यक्ष जी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप मे मनाया गया- गोलू राजपूत
सारनी!भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी के जन्म दिवस को भाजपा मंडल सारणी में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत के नेतृत्व में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया, इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पी,जे शर्मा, नगर पालिका के अध्यक्ष किशोर बर्दे ,नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा जिला कार्यालय सह प्रभारी विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा,जी पी सिंह, जगदीश आहूजा पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम, के आतिथ्य में माता-पिता स्वरूप वृद्ध आश्रम में निवासरत वृद्ध जनों को भोजन करवा के एवं भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जी के दीर्घायु एवं शतायु की कामना बाबा मठारदेव महाराज के श्री चरणों में करते हुए सुंदरकांड पाठ का भक्तिमय कार्यक्रम किया गया,
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारे नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व ने पहली बार बैतूल जिले से हम सभी के लोकप्रिय लाडले नेता हेमंत खंडेलवाल जी को प्रदेश नेतृत्व का दायित्व दिया है, और आज हमारे लोकप्रिय नेता हेमंत खंडेलवाल जी का जन्म दिवस मंडल सारणी में हम सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। मैं बाबा मठारदेव एवम् भगवान श्री गणेश से प्रार्थना करता हूं कि हमारे यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल जी दीर्घायु हो शतायु हो, इस कार्यक्रम को वरिष्ठ नता पी जे शर्मा जी ने भी हेमंत खंडेलवाल जी को दीर्घायु एवं शतायु होने का आशीर्वाद प्रदान किया। इस कार्यक्रम में पधारे नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने सभी कार्यकर्ताओं को यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष जी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की एवं भगवान श्री गणेश के श्री चरणों में हेमंत भैया के दीर्घायु होने की कामना की।
मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के चरणों में पूजन अर्चन कर सुंदरकांड का शुभारंभ कराया ,एवं तत्पश्चात गोलू राजपूत के नेतृत्व में लगभग सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों को भोजन करवा कर आज का दिन सेवक सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भीम बहादुर थापा , ,शिबू सिंह ,योगेश बर्डे , प्रकाश डेहरिया,गणेश
महेशकी, प्रवीण सोनी, ददन सिंह राणा, मनीष धोटे, मुकेश यादव, सुनील मोखड़े, विनय मदने , रमेश पवार, राजू साहू, प्रमोद सिंह नोखेलाल मिंटू राय दिनेश यादव राकेश बारंगे, विजू वानखेड़े, लक्ष्मीकांत पांडे, नीरज नागले, चेतन गुप्ता महेंद्र सराटकर, राजू देशमुख, अजय साकरे ,गुमान सिंह ,राजा राठौर धर्मेंद्र राय विलास चौधरी, मनोहर विश्वकर्मा राजकुमार नागले, राहुल कापसे, अमर राणा, विन्नी राय, निलेश राजवंशी, नारायण खातरकर,डब्बू पवार, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे







