बैतूल जिले के आठनेर तहसील के ग्राम सवगी में स्थित भवानी देवी मंदिर पर एक अनोखा आयोजन किया गया। श्री गणेश उत्सव के शुभ अवसर पर माता आदि शक्ति जगत जननी जगदंबे मां एवं परम पूज्य श्री शक्ति पुत्र जी महाराज के दिशा निर्देशों में धर्म रक्षा, राष्ट्रीय रक्षा और मानवता की सेवा के लिए 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ किया गया।
इस आयोजन में समस्त ग्रामवासी और मां के भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:00 बजे से हुआ और इसका समापन 1 सितंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे तक हुआ।
टीम प्रमुख रामजी ठाकरे ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म और मानवता की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि श्री शक्ति पुत्र जी महाराज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह आयोजन किया गया है, जिसमें नशा मुक्ति और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की बात कही गई है।
कार्यक्रम में शंख और दंड ध्वज लेकर आने वाले भक्तों ने पूर्ण गढ़भेश में भाग लिया और मां की आराधना की। इस आयोजन के माध्यम से समाज में एक नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार हुआ है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महादेव धोटे, गुणवंत गावंडे,नवील वर्मा पत्रकार शाहपुर,रामदीन सलामें, विकास तुमरम, दिगंबर गविकर, नूलाप उइके, चंदू ठाकरे, कृष्णा माकोड़े, ब्रम्हदेव माकोड़े और मंदराज नवड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।







