चर्चा में : निलय भैया की जादूगरी
कोई इसे निलय डागा की जादूगरी बता रहा है तो कोई निलय भैया का वजन
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है निलय डागा का आना और जाना। नवनिर्वाचित कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा के घोड़ाडोंगरी आगमन क्षेत्र में जोरदार चर्चा का विषय रहा ।नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत को लेकर कांग्रेसियों में विशेष उत्साह पहली बार देखा गया। जब पूरे दमखम के साथ सभी स्वागत की तैयारी में एक्टिव दिखाई दिए ।आज तक ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया । जबकि कई बार कई जिला अध्यक्ष का घोड़ाडोंगरी में स्वागत हुआ ।लेकिन निलय डागा के स्वागत को लेकर जो कांग्रेसियों ने उत्साह ऊर्जा और तैयारी दिखाई वह पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बिंदु बनी हुई थी ।
और शनिवार को स्वागत कार्यक्रम के समापन के बाद भी आयोजन को लेकर हो रही चर्चाएं फिर एक नए रूप में जोरो पर है । इस बार चर्चा का प्रमुख केंद्र है एक ही मंच पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह उईके, पूर्व विधायक ब्रह्मा भलावी और कांग्रेस के विधानसभा में प्रत्याशी रहे राहुल उईके का एक साथ बैठे रहना भी लोगों के बीच अब चर्चा का केंद्र बना हुआ है ।
हर चौक चौराहे पर अलग-अलग तरह से लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं । ऐसा है कि प्रताप सिंह उईके अपने स्वभाव के कारण हमेशा चर्चा का केंद्र रहे ।क्षेत्र में उनकी अपनी अलग ही छवि रही ।पूर्व विधायक ब्रह्मा भलावी भी किसी से कम नहीं रहे । भाजपा सरकार बनाने में उनको मिला ऑफर जो उन्होंने ठुकरा दिया है। ऐसा वो बताते थे के कारण प्रदेश भर में चर्चा का केंद्र बने रहे।
2023 में कांग्रेस प्रत्याशी रहे राहुल उईके जो एक छोटे से अंतर से लगभग 4000 वोट से विधानसभा का चुनाव हार गए थे । तीनों का एक ही मंच पर पहली पंक्ति में बैठे दिखाई देना । लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। कहने वाले तो कह रहा है कि इतनी एकजुटता के साथ अगर विधानसभा चुनाव लड़ लेते तो परिणाम कुछ और
खैर यह तो जनता है कुछ भी कहती रहती है । लेकिन इन तीनों का नेताओ का एक साथ एक मंच पर पहली बार दिखाई देना। लोगों के भी चर्चा का केंद्र है। कोई इसे निलय डागा की जादूगरी बता रहा है तो कोई निलय भैया का वजन







