मंगलवार* को *ध्वज यात्रा*(पैदल यात्रा) श्री सत्यनारायण जी मंदिर घोड़ाडोंगरी से

 

समस्त धर्मप्रेमी नगरवासियों को मंगल आमंत्रण प्रेषित है कि ‌भगवान विष्णु जी के अवतार *श्री बाबा रामदेव जी महाराज* के *अवतरण दिवस* के उपलक्ष्य में दिनाँक 02-09-2025 दिन *मंगलवार* को *ध्वज यात्रा*(पैदल यात्रा) श्री सत्यनारायण जी मंदिर घोड़ाडोंगरी से प्रातः 9.30 बजे प्रारंभ होकर एक विशाल शोभायात्रा के रुप में पदयात्रा करते हुए ग्राम *जुवाड़ी* स्थित बाबा के मंदिर पहुँचेगी!

जुवाड़ी पहुँचकर श्री बाबा रामदेव जी महाराज की *आरती* होकर *विशाल भंडारा* होगा जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए आयोजित है जिसमें आप सभी *प्रसाद* ग्रहण कर पुण्य लाभ लें!

अत: आप सभी से विनम्र आग्रह है कि श्री बाबा रामदेव जी महाराज की ध्वज यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लेकर अपना जीवन सफल बनायें!
नोट _ बाबा की पदयात्रा में नंगे पांव चलना अनिवार्य नहीं है l आप अपनी स्वेच्छा अनुसार पदयात्रा करें l 🙏🙏
निवेदक
समस्त भक्तजन
घोड़ाडोंगरी