घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष निलय डागा का हुआ भव्य स्वागत
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं मंत्री श्री प्रताप सिंह उईके ,पूर्व विधायक ब्रह्मा भलावी जिला अध्यक्ष ओबीसी नारायण धोटे, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर, नगर परिषद अध्यक्ष मीरावती उईके, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू कनूजा, नंदकिशोर उईके
जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निलय डागा आज अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार घोड़ाडोंगरी पहुंचे। उनके स्वागत को लेकर कांग्रेसी विशेष उत्साहित थे । कई दिन पहले से श्री डागा के स्वागत की तैयारी में क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता लगे हुए थे।
आज उनके घोड़ाडोंगरी पहुंचने पर बड़े ही उत्साह के साथ स्वागत किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र महतो, कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर के नेतृत्व में राठौर लान पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष निलय डागा शहीद स्मारक पहुंचे और क्षेत्र के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने उद्बोधन में श्री डागा ने कहा कि क्षेत्र की जनता परेशान हो चुकी है और लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए गांव-गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे आने की जरूरत है।किसान कर्ज में डूबा हुआ है। बेरोजगारी से युवा परेशान है। आर्थिक मंदी से व्यापारी त्रस्त है। उन्होंने पार्टी के विभिन्न संगठन के पदाधिकारी को निर्देशित किया कि कांग्रेस पार्टी संगठन के जितने भी संगठन इकाइयां है उनमें निचले स्तर तक पदाधिकारी की नियुक्ति कर सभी इकाइयों को सक्रिय किया जाए और जल्दी इसकी सूची उनके सामने प्रस्तुत की जाए ।
देखा गया है कि कई इकाई में अध्यक्ष ने अभी तक अपने संगठन का गठन तक नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति अब नहीं रहेगी। हर इकाई का, हर पदाधिकारी सक्रिय रहना चाहिए। ऐसे पदाधिकारी जो सिर्फ नाम के लिए पद लेकर बैठे हैं। अब संगठन में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जो काम नहीं करेगा उसे हटाकर नए व्यक्ति को मौका दिया जाएगा ।कार्यकर्ताओं की जो भी समस्याएं हैं। जनता की जो भी समस्याएं हैं ।उनके निराकरण के लिए ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर कार्यालय प्रारंभ किए जाएंगे ।शीघ्र ही यह बदलाव देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम में मंच संचालन ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र महतो ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं मंत्री श्री प्रताप सिंह उईके ,पूर्व विधायक ब्रह्मा भलावी जिला अध्यक्ष ओबीसी नारायण धोटे, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर, नगर परिषद अध्यक्ष मीरावती उईके, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू कनूजा, नंदकिशोर उईके, कन्हैया राठौर, राहुल उईके,दुष्यंत महाले, सुरेन्द्र सिह राजपूत,रूपेश भोरवंशी, ललित शर्मा,राहुल इवने, सियाराम यादव,शुभम साहू, ज्ञान सिंह दिलीप यादव राजा खान,आजादसिह इरपाचे, जंगल धुर्वे, बबलू राजपूत मुकेश महोबिया अनिल झल्लारे उमेश राठौर मुकेश मालवीय महेश मालवीय नीरज राठौर कमलेश झल्लारे बुधराम विश्वकर्मा खुमान सिंह सुनील वर्मा राजेंद्र कवडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।










